Site icon Grand Gumber News

पुरानी रंजिश को लेकर विवाद कर मारपीट करने वाले वायरल वीडियो का जी न्यूज ने किया पड़ताल, लाल खादान का है पूरा मामला।

थाना तोरवा क्षेत्र से मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक पान दुकान के पास युवकों की भीड़ किस तरह से एक निहत्थे युवक पर टूट पड़ी। वायरल वीडियो की पुष्टि जब तोरवा थाने से नहीं हुई तो जी न्यूज़ की टीम अपने सूत्रों से पूछताछ करते हुए उनके बताए पते लाल खदान पहुंची। जहां पता चला कि पुरानी रंजिश को लेकर लाल खदान स्थित मंदिर के पुजारी सीताकांत झा के लड़के विपुल झा और पंकज झा ने रॉड और डंडे से सोनू यादव की जमकर पिटाई की है

इस पूरे घटना की जानकारी जी न्यूज़ को घायल सोनू यादव के भाई और दोस्तों ने दी। यह भी पता चला कि घायल सोनू यादव मंदिर के पुजारी सीताकांत झा के लड़कों विपुल झा और पंकज झा के साथ नशा करता था। इसी तरह यह लोग बीते 4 जुलाई को भी लाल खदान में छक कर शराब पिए और पुरानी रंजिश को लेकर पहले इनके बीच विवाद हुआ और फिर विवाद बुरी तरह से मारपीट में तब्दील हो गया। फिलहाल मारपीट में गंभीर रूप से घायल सोनू यादव का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद उन पर मामले में समझौता करने को लेकर भी लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

Exit mobile version