Site icon Grand Gumber News

पुरानी रंजिश पर डल्ला शेर बने खलील डल्ला ने ऑटो चालक पर किया चाकू से हमला, सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज।

पुरानी रंजिश को लेकर डल्ला शेर बने खलील डल्ला ने ऑटो चालक पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया, जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई है। घटना में घायल ख्वाजा नगर तालापारा निवासी ऑटो चालक शेख सिरोज ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार शाम वह डल्ला शेर देखना जरहाभाठा गया था इस दौरान डल्ला शेर बने खलील डल्ला ने चाकू नुमा नुकीली चीज से उस पर हमला कर दिया। शेख सिरोज का आरोप है कि खलील डल्ला ने जानबूझकर रुक कर उस पर हमला किया है। घटना में घायल शेख सिरोज को उसका बेटा अर्सलान शेख सिविल लाइन थाने लेकर पहुंचा जिसने चाकू बाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Exit mobile version