26.1 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, नवागढ़ पुलिस ने 4 आरोपी गिरफ्तार धारा 333, 296 समेत कई धाराओं में केस दर्ज, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड

जांजगीर-चांपा के नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 1 दिसंबर की शाम लगभग 6 बजे की है, जहां आरोपी एक राय होकर पीड़ित के घर में घुसे और गाली-गलौज करते हुए गैती का बेंट और डंडे से हमला किया।पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना नवागढ़ में अपराध दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में टीम ने दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधि अनुसार गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में सूरज मधुकर, जयप्रकाश उर्फ जेपी मधुकर, टार्जन मधुकर और दाऊराम अजय शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम कटौद, थाना नवागढ़ के निवासी हैं। इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे और स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गम्भीर धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles