
जांजगीर‑चाम्पा जिले में पुरानी रंजिश को लेकर हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने टंगिया और डंडों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया था, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।




