Site icon Grand Gumber News

पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोपी ‘बौना’ गिरफ्तार

नाबालिग और उसके साथी के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के आरोप में बौना गिरफ्तार किया गया है। मामला 4 अगस्त का है, जब सरकंडा क्षेत्र में रहने वाला नाबालिग किशोर रात करीब 11:00 बजे अपने साथी ओमप्रकाश साहू के साथ घर जा रहा था कि तभी अटल चौक , अशोक नगर सांई मंदिर के पास मोहल्ले में ही रहने वाले बौना यादव, सुमित श्रीवास , बिल्ला और अन्य लोगों ने पूर्व में हुए विवाद को लेकर इन्हें घेर लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने लाठी डंडा मुक्के से खूब पीटा। इससे दोनों युवकों को गहरी चोटें आई, जिससे वे बेहोश होकर गिर गए। इन्हें मृत समझकर बदमाश भाग खड़े हुए ।मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इधर पुलिस को सूचना मिली कि रामनारायण सिंह उर्फ बौना अशोकनगर में घूम रहा है। तत्काल पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बौना उर्फ रामनारायण सिंह यादव को अशोकनगर में घेराबंदी कर पकड़ा। उसके और अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version