20.4 C
Bilāspur
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार लाठी-डंडा, रॉड और चाकू से की थी मारपीट, लंबे समय से थे फरार

सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम खटियापाटी में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 17 अक्टूबर 2025 का है, जब पंचायत भवन के सामने आरोपियों ने मोटरसाइकिल और स्कूटी से पहुंचकर अजय ध्रुव पर लाठी-डंडा, लोहे की रॉड, चाकू और हाथ-मुक्कों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।मामले में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर विकास जोशी, तेंदूका उर्फ लकी बंजारे, गोपी बघेल, दीप कुर्रे, आर्यन उर्फ पार्मेंद्र बंजारे और राहुल चेलक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करना स्वीकार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles