Site icon Grand Gumber News

पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार समेत आरोपी को पकड़ा

मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुरानी रंजिश जानलेवा हमले में तब्दील हो गई। एक युवक पर लोहे के रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई।मामले की शुरुआत 22 मई 2025 को हुई, जब किराना दुकान में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी सुमेन्द्र खाण्डे ने अपने भाई शिव खाण्डे (उम्र 28 वर्ष, निवासी गतौरा) के साथ मिलकर शशिकांत नामक युवक पर लोहे की पट्टीनुमा रॉड से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल शशिकांत खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। हमले में शशिकांत के पिता, मां और चाचा भी चोटिल हुए हैं।पीड़ित संतोष कांत की रिपोर्ट पर मस्तूरी पुलिस ने बीएनएस के गम्भीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिव खाण्डे को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की गई।

Exit mobile version