Site icon Grand Gumber News

पुराने कंपोजिट भवन में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, कर्मचारियों को दिया सेवा भावना का संदेश

देश की आज़ादी का 77वां गणतंत्र दिवस बिलासपुर के पुराने कंपोजिट भवन परिसर में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान हमें समानता, न्याय और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।कलेक्टर ने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने अन्य कार्यालयों का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गणतंत्र दिवस समारोह में अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version