Site icon Grand Gumber News

पुराने विवाद पर अपने ही दोस्त को चाकू मारकर हत्या करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग।

रक्षाबंधन के दिन पुराने विवाद को लेकर चाकू मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक नाबालिग भी शामिल है। सौरभ पात्रे का इंद्रपुरी में रहने वाले अपने ही कुछ दोस्तों के साथ विवाद था। रक्षाबंधन के दिन ये सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज की गई और फिर अशोक दास मानिकपुरी, भुवन सोनवानी आदि ने सौरभ को चाकू मार दिया। लहू लुहान हालत में सौरभ पात्रे घर पहुंचा, जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने इंद्रपुरी निवासी भुवन सोनवानी, अशोक दास मानिकपुरी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है, उनके कुछ और साथियों की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी जप्त कर लिया है।

Exit mobile version