Site icon Grand Gumber News

पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन प्रहार के तहत हटाया अतिक्रमण

खपरगंज में रहने वाले लोगों ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि खपरगज इमामबाड़ा मस्जिद के पास कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रास्ते में ही कबाड़ का सामान फैला कर रखा है। जिस वजह से लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।

सूचना के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमणकारियों को समझाइश देते हुए रास्ते से कबाड़ को हटाया। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत ना करने की भी समझाइश दी। ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई इस कार्यवाही से खपरगंज में मौजूदा गतिरोध दूर हुआ है।

Exit mobile version