Site icon Grand Gumber News

पुलिस की कार्रवाई,5 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर :- थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। शनिचरी बाजार वाल्मीकी चौक के पास पेट्रोलिंग टीम ने संदिग्ध स्थिति में एक काले रंग की हीरो होंडा पैशन जब्त की। पूछताछ में चालक विशाल यादव निवासी गोंडखाम्ही, थाना लोरमी, जिला मुंगेली ने वाहन चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों डीपी कॉलेज, टिकरापारा, खटिक मोहल्ला, सिम्स अस्पताल और तालापारा से कुल 5 मोटरसाइकिलें चोरी करना बताया। आरोपी से बरामद सभी वाहन (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) गवाहों की मौजूदगी में जप्त किए गए। आरोपी विशाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Exit mobile version