Site icon Grand Gumber News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और 50 हजार नकद जब्त

थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जरहाभाठा निवासी अर्पित महिलांगे उर्फ रोशन को गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से 570 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स, 50 हजार रूपये नकद, दो आईफोन और रियलमी मोबाइल,आधार कार्ड, पैन कार्ड और एसबीआई एटीएम बरामद किए गए हैं।18 अप्रैल को थाना प्रभारी एसआर साहू को सूचना मिली कि आरोपी प्रतिबंधित टेबलेट के साथ तारामंडल रेलवे ट्रैक के पास ग्राहक की तलाश कर रहा है।त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से सफेद पॉलिथीन में छिपाकर रखी गई 57 स्ट्रिप्स 570 टेबलेट, 50 हजार नकद और मोबाइल फोन बरामद किए गए। NDPS एक्ट की धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Exit mobile version