Site icon Grand Gumber News

पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित युवक ने कर लिया जहर सेवन, पुलिस आरोपो से कर रही इनकार।

बेलगहना चौकी अंतर्गत मारपीट के मामले में प्रार्थी के शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नही होने से दुखी प्रार्थी ने जहर सेवन कर लिया। घटना के बाद गम्भीर अवस्था मे युवक को आनन फानन में सिम्स अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे एम्स रिफर कर दिया गया। जहर सेवन करने वाले युवक के साथ साथ उसके घर वालों का भी आरोप है कि पुलिसिया कार्यवाही नही होने से युवक ने जहर सेवन किया है। हालांकि इस सम्बंध में बेलगहना चौकी प्रभारी विवेक पांडे ने बताया कि बीते 9 मई को पुरानी रंजिश पर बेलगहना निवासी अशोक यादव और राजकुमार पोर्ते के साथ बिहारी लाल प्रजापति का मारपीट हो गया था।

इसकी शिकायत पर पुलिस ने अशोक यादव और राजकुमार के खिलाफ मारपीट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। बावजूद उसके प्रार्थी बिहारी लाल प्रजापति ने जहर सेवन क्यों किया यह जांच का विषय है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे सिम्स से रायपुर एम्स रिफर कर दिया गया है। प्रार्थी के बयान के आधार पर जहर सेवन का खुलासा कर वैधानिक कार्यवाही करने की बात कही गयी है।

Exit mobile version