Site icon Grand Gumber News

पुलिस ने 375 गुंडा-बदमाशों और 130 आदतन अपराधियों की बनाई हिस्ट्री शीट, कार्रवाई जारी

क्राइम रेट कम करने पुलिस ने जिले भर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के चाकू बाज समेत 375 गुंडा बदमाशों की सूची तैयारी की है। इनके अलावा 130 आदतन बदमाश और 12 गैंग की हिस्ट्रीशीट भी बनकर तैयार है। आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों की एसपी ने गुंडा लिस्ट तैयार कराई है। जिले में अब तक 375 गुंडे-बदमाशों को सूची में शामिल किया गया है। बदमाशों की प्रत्येक गतिविधि की निगरानी संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस कर रही है। इसके साथ ही 130 आदतन अपराधियों की हिस्ट्री तैयार कर आपराधिक गतिविधियों को जोड़ा जा रहा है।

अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय 12 गिरोहों की हिस्ट्रीशीट भी पुलिस ने तैयार की है। इन सभी बदमाशों पर सख्त कार्रवाई कर जेल दाखिल किया जा रहा है। इस सूची में अब तक पकड़े गए चाकूबाज तथा गुंडागर्दी करने वाले मुख्य आरोपियों को भी गुंडा लिस्ट में शामिल किया गया है।

Exit mobile version