23.1 C
Bilāspur
Wednesday, February 4, 2026
spot_img

पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार जवाबी कार्रवाई में घायल बदमाश को जेल भेजा गया

जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी को पूर्व में आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगी थी, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।पुलिस के अनुसार थाना शिवरीनारायण के अपराध में फरार मुख्य आरोपी रामनाथ सबरिया निवासी वार्ड क्रमांक 1, राहोद की तलाश की जा रही थी। 1 फरवरी की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम बोड़सरा में छिपा है।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने आत्मरक्षार्थ न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद आरोपी को काबू कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।इलाज के बाद डॉक्टर द्वारा डिस्चार्ज किए जाने पर आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 3 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles