Site icon Grand Gumber News

पुलिस पर लगा चोरी का आरोप, कारोबारी की कार से दो लाख रुपये गायब,रायपुर एसीसीयू टीम पर गंभीर आरोप, एक सस्पेंड चार पर जांच जारी

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम पर भरोसे को झकझोर देने वाला आरोप लगा है।जांच के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ पांच पुलिसकर्मियों पर कारोबारी की कार से दो लाख रुपये चोरी करने का आरोप है। शिकायत के बाद रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी प्रशांत शुक्ला को निलंबित कर दिया, जबकि धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी, अमित और वीरेंद्र भार्गव के खिलाफ जांच जारी है।दुर्ग निवासी कारोबारी मयंक गोस्वामी ने बताया कि वे धमतरी में बुलेट शोरूम संचालित करते हैं। 18 अक्टूबर की रात घर लौटते वक्त रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने बिना नोटिस उनकी कार की तलाशी ली और उसमें रखे दो लाख रुपये निकाल लिए। बाद में जब रकम गायब मिली तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें टीम के सदस्य कार से कुछ निकालते स्पष्ट दिखे। पीड़ित ने शिकायत दुर्ग एसएसपी को दी, जिसके बाद मामला रायपुर एसएसपी तक पहुंचा। जांच के आधार पर एक पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है और बाकी पर जांच जारी है।

Exit mobile version