Site icon Grand Gumber News

पुलिस विभाग ने भी थानों में लगाए समाधान शिविर जनता की शिकायतों का मौके पर हुआ तत्काल निराकरण

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर शुरू किए गए समाधान शिविर अब जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस विभाग द्वारा भी आयोजित किए जा रहे हैं। बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इसका आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली और थाना तोरवा में समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में थाना प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

लोगों ने व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं को लेकर पुलिस से संपर्क किया, जिनका त्वरित निराकरण किया गया।संवाद से समाधान तक’ की थीम पर आयोजित यह शिविर केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सुशासन का उत्सव है। इसका उद्देश्य आमजन और शासन के बीच सेतु बनाकर विश्वास की भावना को और मजबूत करना है।पुलिस विभाग के इस प्रयास की जनता ने सराहना की। लोगों का कहना है कि इस तरह के शिविरों से न केवल समय पर न्याय मिलता है, बल्कि प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ता है। भविष्य में ऐसे शिविरों का लगातार आयोजन किए जाने की मांग की गई है।

Exit mobile version