Site icon Grand Gumber News

पूरक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी नहीं होने पर 40 हजार विद्यार्थियों का भविष्य अधर में अटका।

बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब तक पूरक परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. इसके चलते 40 हजार विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. पूरक आए विद्यार्थियों को साल खराब होने का डर सता रहा है, नया शिक्षा सत्र शुरू होने के लिए कुछ समय ही बचे हुए हैं ,अब ऐसे में पूरक छात्रों के सामने दुविधा हैं कि कब पूरक परीक्षा होगी,कब रिजल्ट आएगा।

जिससे अगली कक्षा की पढ़ाई प्रभावित होगी। परीक्षा प्रभारी का कहना है कि अब वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी इसमें सभी छात्र बैठ सकते हैं, जो छात्र उत्तीर्ण हैं वे भी अपनी श्रेणी सुधार कर सकते हैं, तो वहीं अनुत्तरीन और पूरके छात्र भी परीक्षा में बैठ सकते हैं, नई शिक्षा नीति के तहत यह सिस्टम लागू की गई है लेकिन इसकी अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, इसलिए अब तक पूरक परीक्षा की तिथि तय नही हुई हैं।

Exit mobile version