
तखतपुर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही राष्ट्र पर्व की धूम देखने को मिली। तखतपुर के एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, नगर पालिका, कोट परिसर और पुलिस थाना सहित समस्त शासकीय कार्यालयों में विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया गया।

इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर संविधान और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।गणतंत्र दिवस के अवसर पर तखतपुर एसडीएम कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। यहां एसडीएम द्वारा निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बीएलओ और ग्राम सेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एसआईआर कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को जिला निर्वाचन शाखा की ओर से भी प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में तखतपुर क्षेत्र के आसपास के गांवों में कार्यरत बीएलओ, ग्राम सेवक और अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।पूरे आयोजन के दौरान तखतपुर देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया और हर ओर “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के जयकारे गूंजते रहे।




