Site icon Grand Gumber News

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर नजरबंद, सीएम हाउस के बाहर धरने की थी तैयारी भाजपा नेता ने जताया विरोध, पुलिस ने एहतियातन गहोई भवन में रखा नजरबंद

राजधानी में शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई जब रायपुर पुलिस ने पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर को नजरबंद कर दिया। कंवर अपने ही दल की सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना देने जा रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें एम्स के पास रोक लिया और गहोई भवन में नजरबंद कर दिया गया।ननकीराम कंवर लंबे समय से सरकार की नीतियों को लेकर नाराज चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह पार्टी के भीतर उपेक्षा और कुछ फैसलों से असहमति के चलते विरोध जताने के लिए सीएम हाउस की ओर रवाना हुए थे। वैसे ही पुलिस को इस आंदोलन की जानकारी मिली, तुरंत सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और एहतियातन उन्हें रोक लिया गया।कंवर के नजरबंद होने की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी का माहौल है। कुछ नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।फिलहाल गहोई भवन के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ननकीराम कंवर का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोककर गलत किया है।

Exit mobile version