Site icon Grand Gumber News

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर स्थापित चौक पर अंकित नाम में गलती, निगम नहीं कर रही सुधार।

नगर निगम की बड़ी लापरवाही उजागर हो रही हैदरअसल राजीव गांधी चौक में जहां भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित है, वहीं बगल में लाल रंग के बोर्ड में भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम अंकित है। जिसमे आप स्पष्ट देख सकते है कि राजीव तक तो ठीक है लेकिन गांधी की जगह गांधा हो गया है अगर बात की जाए पूर्व प्रधानमंत्री की सम्मान की तो उनके सम्मान में नगर निगम की ओर से एक बड़ी चूक नजर आ रही है। जो कि एक गंभीर विषय है। ऐसा नही की इसकी जानकारी किसी को नही हुई हो या किसी ने इसे देखा ना हो बावजूद इसके अबतक इसे सुधारा नही गया है।

Exit mobile version