36.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बिलासपुर पत्रकारों से की चर्चा ,छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार पर रखी अपनी बात, नए कानून पर भी प्रतिक्रिया दी…

बिलासपुर – अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से वार्ता की इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल गठन से लेकर संसद में पेश हुए संशोधन कानून पर भी अपने विचार रखें छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विपक्ष भाजपा की सरकार को गर्ने लगी है क्योंकि पहली बार छत्तीसगढ़ के इतिहास में 14 मंत्री बनाए गए हैं जो नियमों के विपरीत माना जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को अल्प प्रभावास पर बिलासपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा की छत्तीसगढ़ में हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नियमों के मुताबिक 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं क्योंकि ना तो संसद में इसे लेकर कोई कानून पास हुआ है और ना ही ऐसी कोई निर्देश आए हैं जबकि हाई कोर्ट का आदेश है कि छत्तीसगढ़ में 13 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में 14 मंत्री बनाए गए हैं जिसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं पूर्व मुख्यमंत्री का मानना है कि भाजपा की सरकार मनमानी तरीके से कार्य कर रही है और उन्हें बोलने और रोकने वाला कोई नहीं है क्योंकि हाई कोर्ट का आदेश है छत्तीसगढ़ में 13 मंत्री बने हैं तो फिर किस दृष्टिकोण से 14 मंत्री बनाए गए हैं । इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज किए जाने पर भी कहा कि जिन लोगों ने वोट चोरी कर सरकार बनाई है उनकी मनमानी चलनी तो तय है।

इसके अलावा बुधवार को संसद में नया कानून लाया गया है जिसमें अब किसी भी प्रधानमंत्री केंद्र मंत्री मुख्यमंत्री या राज्य के मंत्री के ऊपर किसी भी तरह का दोष होने पर अगर वह 30 दिन से ज्यादा जेल में रहते हैं तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा इस कानून को लेकर देश भर में विरोध के स्वर शुरू हो गए हैं तो वहीं विपक्ष से राज्यों में मौजूद विपक्ष की सरकार को गिराने की साजिश बता रहा है इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार इस बिल को लाकर विपक्ष की सरकार को घेर रही है। ऐसे में यह विधेयक जनविरोधी है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों भाजपा पार्षद के द्वारा नगर निगम में समस्याओं को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद हुए एफआईआर पर भी प्रतिक्रिया दी जाए उन्होंने कहा कि अब जनता की आवाज सामने रखने पर एफआईआर कराया जाता है तो फिर समझा जा सकता है कि सरकार कैसा काम कर रही है इसके अलावा उन्होंने निर्वाचन आयोग के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वोट चोरी पर शपथ पत्र देने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles