Site icon Grand Gumber News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान कर सभी को मतदान करने के संदेश दिए।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सात सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें हाई प्रोफाइल बिलासपुर सीट भी शामिल है। यहां रहने वाले दिग्गजों ने भी इस दिन अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन्हीं में से एक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ क्रमांक 211 वार्ड क्रमांक 09 यातायात नगर परसदा स्थित शासकीय कन्या प्राथमिक शाला भवन में सुबह-सुबह मतदान किया और उन्होंने सभी से अनिवार्य रूप से मतदान करने का भी आग्रह किया। धरमलाल कौशिक ने भरोसा जताया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट जीतेगी और केंद्र में 400 से अधिक सीट के साथ मजबूत सरकार बनाएगी, ताकि क्रांतिकारी फैसले लिए जा सके।

Exit mobile version