Site icon Grand Gumber News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने क्षेत्रवासियों के साथ मिकलर किया योग,सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता किट भेंट कर किया सम्मानित

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विश्व योग दिवस के अवसर पर बिल्हा विधानसभा अंतर्गत बिल्हा मंडी प्रांगण में आयोजित योग शिविर में क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर योगा किया। इस मौके पर उन्होंने योग दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की कला है। यह आपके भीतर की शांति को जगाता है। मन को एकाग्र करता है और अद्भुत आंतरिक जागृति का अनुभव कराता है। भारत देश में योग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योगा को पूरे विश्व में पहचान मिली है।

आज पूरी दुनिया भारतीय ऋषि परंपरा को सम्मानपूर्वक अपना रही है।उन्होंने कहा कि योग हमारे दैनिक जीवन और संस्कृति का भी हिस्सा है। इसे स्वास्थ्य लाभ के लिए हर उम्र का व्यक्ति का कर सकता है। हमें इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग को केवल उत्सव के रूप में न लें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन में उतारें, तभी इसका वास्तविक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।” इस मौके पर उन्होंने योग के संकल्प पत्र पढ़कर सभी को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया।इस मौके पर उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण किया।

Exit mobile version