31.9 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नितिन नबीन को दो बधाई,संगठनात्मक अनुभव, कार्य कुशलता एवं समर्पण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि नबीन की अटूट निष्ठा, समर्पण, कार्यकुशलता और व्यापक अनुभव से निश्चित ही संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन ने भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में संगठन के हर दायित्व को पूरी निष्ठा और सफलता से निभाया है। निश्चित ही उनके जनता के बीच लम्बे समय से कार्य करने का अनुभव संगठन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव, कार्य कुशलता एवं समर्पण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा। वे विश्व कि सबसे बड़ी संगठन पार्टी को गति प्रदान करते हुए राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles