Site icon Grand Gumber News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय में की प्रेसवार्ता,आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर की गई प्रेस वार्ता

आपातकाल की बरसी पर भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर में प्रेस वार्ता आयोजित कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला..। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल को भारत के लोकतंत्र पर काला धब्बा बताया और कहा कि, कांग्रेस की सत्ता लोलुपता ने संविधान, न्यायपालिका, प्रेस और आम जनता की अभिव्यक्ति की आजादी को कुचल दिया था.। आज की पीढ़ी को आपातकाल की भयावहता को समझने की जरूरत है..। जब बिना आरोप के हजारों लोगों को जेल में डाला गया था और मीडिया पर सेंसरशिप लगाई गई थी.।उन्होंने यह भी कहा कि, जो दल आज संविधान की दुहाई दे रहे हैं, वही सबसे पहले उसे कुचल चुके हैं.। उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के मूल्यों को सर्वोपरी मानती है।

Exit mobile version