Site icon Grand Gumber News

पूर्व विधायक का भाई लापता, गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज, बच्ची को घर से स्कूल छोड़ने निकले थे विधायक के भाई

लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के भाई और पंचायत सचिव जयपाल सिंह पिछले 15 दिनों से लापता है।लिहाजा परिजनों ने लैलूंगा थाना में पूर्व विधायक के भाई के गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव जयपाल सिंह अपने बच्ची को कार से लैलूंगा स्कूल छोड़ने निकले थे ।

जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।वही सात दिन पहले ही उनके माताजी के निधन भी हुआ है।ऐसे में पूर्व विधायक ने भाई की गुमशुदगी को लेकर एसपी को भी आवेदन दिया है। अचानक किस तरह से भाई के गुम हो जाने पर पूर्व विधायक भीचिंतित है और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द उनके भाई को खोजने के लिए कह रहे हैं।

Exit mobile version