Site icon Grand Gumber News

पूर्व विधायक शैलेश पांडे को मिली जान से मारने की धमकी 20 लाख की फिरौती और बेटी को उठाने की चेतावनी, सकरी थाना में FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ की राजनीति उस समय गरमा गई जब बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को एक अज्ञात कॉलर ने जान से मारने और 20 लाख की फिरौती न देने पर बेटी को उठाने की धमकी दी।धमकी भरा फोन उनकी पत्नी ऋतु पांडे के मोबाइल पर आया था, जिसमें कॉलर ने पहले शैलेश पांडे से बात करने की मांग की, और फिर सीधे धमकी देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।कॉल सुनते ही शैलेश पांडे ने तुरंत एसएसपी को सूचना दी और सकरी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।पूर्व विधायक ने पुलिस को बताया कि कॉल करने वाला व्यक्ति सहकारिता उप पंजीयक मंजू पांडे की बेटी को उठाने की धमकी दे रहा था, लेकिन फोन शैलेश पांडे को किया गया, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।उन्होंने इस पूरी घटना पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि धमकी देने वाला आखिर चाहता क्या है यह समझ से परे है।सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि पूर्व विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद कांग्रेस खेमे में हलचल है और राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Exit mobile version