Site icon Grand Gumber News

पूर्व सरपंच के बेटे की मिली लाश,हत्या की आशंका, सड़क किनारे फेंका शव पुलिस कर रही मामले की जांच

जांजगीर चांपा के नैला चौकी क्षेत्र के सिवनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली. मृतक की पहचान पूर्व सरपंच महारथी चौहान के पुत्र अर्जुन सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो गुरुवार को घर से निकला था वही आज युवक का शव मिला है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नैला पुलिस घटना की जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार, सिवनी में सड़क किनारे अर्जुन सिंह चौहान की लाश मिली है, आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. फ़िलहाल पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है. लगातार बढ़ रही अपराधी घटनाओं ने कहीं ना कहीं पुलिस के लिए चुनौती प्रस्तुत की है हालांकि आप देखना है कि पुलिस इन चुनौतियों को कैसे पार करती है और अपराध पर लगाम लगती है।

Exit mobile version