Site icon Grand Gumber News

पूर्व CM डॉ. रमन सिंह और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नृत्यानन्द राय ने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी करने का लगाया आरोप

जांजगीर चांपा/ बीजेपी की परिवर्तन यात्रा
जांजगीर चांपा जिला के पामगढ विधानसभा क्षेत्र के चंडीपारा पहुंची, नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में निकले परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नृत्यानन्द राय ने शिरकत की और राज्य सरकार के वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया,डाक्टर रमन सिंह ने कहा अब नही सहिबो बदल के रहिबो ,36 लबारी बोलने वाला भूपेश बघेल ल बदल के रहिबो,वही केंद्रीय मंत्री नृत्यानन्द राय ने केंद्र सरकार की उपलब्धि गिनाया और केंद्र सरकार द्वारा देश के गरीबो के लिए पीएम आवास, घर घर नल जल पहुंचाने के लिए करोडो रूपये भेजनें का दावा किया और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा दुरूपयोग और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है, भाजपा नेताओं ने परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए लोगो से सरकार में बदलाव करने का आह्वान किया और बीजेपी को विधानसभा और 2024 लोक सभा में जीता के देश और प्रदेश को उन्नति के मार्ग में ले जाने की आह्वान किया

Exit mobile version