34.1 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट की कोशिश नाकाम ,आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर 15 लाख ले भागने की कोशिश

बिलासपुर में सोमवार रात एक बड़ी लूट की वारदात टल गई। बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर करीब 15 लाख रुपये लूटने की योजना बनाई थी, लेकिन मैनेजर की सूझबूझ और हिम्मत ने उनकी कोशिशों पर पानी फेर दिया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र स्थित कनोई पेपर मिल के पास की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार ढेंका स्थित राहुल पेट्रोल पंप के मैनेजर रोशन साहू रात करीब 10 बजे दिनभर की बिक्री की रकम लेकर मालिक के घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने अचानक उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया, जिससे उन्हें जलन और धुंधलापन महसूस होने लगा। उसी वक्त दो युवक उनकी ओर दौड़ पड़े और रकम छीनने का प्रयास किया।आंखों में जलन होने के बावजूद रोशन ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों से भिड़ गए। घटना मुख्य सड़क पर होने के कारण लोगों का ध्यान इस ओर गया और कुछ राहगीर उनकी तरफ दौड़कर आए। भीड़ को आता देख हमलावर घबरा गए और बिना रकम ले अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।सूचना पर तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में देर रात आवागमन करने वालों में खौफ का माहौल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles