Site icon Grand Gumber News

पेयजल विस्तार के लिए हुआ भूमिपूजन,समस्या का होगा समाधान कई साल पुरानी समस्या का होगा समाधान,विकास को मिलेगी रफ्तार

नगर निगम परिक्षेत्र के अंतर्गत पानी की समस्या के स्थाई समाधान करने के दृष्टिकोण से पानी टंकी का निर्माण सहित पाइप लाइन विस्तार का काम किया जा रहा है।जिससे उक्त क्षेत्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।इसी कड़ी में शनिवार को वार्ड क्रमांक 42 शहीद चंद्रशेखर आजाद नगर में दो करोड़ अठहत्तर लाख रुपए की लागत से पेयजल विकास के लिए भूमिपूजन कार्य संपन्न कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर महापौर पूजा विधानी,सभापति विनोद सोनी, एमआईसी सदस्य ,पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी सहित जनप्रतिनिधि और निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से देवरीखुर्द,लिंगयाडीह, मोपका,चिंगराजपारा सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की समस्या ने स्ट्रवासियों को काफी परेशान किया था।जिसके बाद बेलतरा विधायक के प्रयास से देवरीखुर्द क्षेत्र में पानी के विस्तार के लिए राशि स्वीकृत की गई।और अब यह कार्य धरातल पर नजर भी आ रहा है।इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि निश्चित तौर पर पानी की समस्या को लेकर जिस तरह से प्रयास किया गया हैं।वह आने वाले समय में केवल देवरीखुर्द ही नहीं बल्कि आस पास के क्षेत्रों को भी पानी की समस्या से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Exit mobile version