Site icon Grand Gumber News

हजरत हुसैन और उनके योद्धाओं की शहादत की याद में पूरे शहर में जुलूस निकालकर युवकों ने किया हैरत अंगेज कारनामा।

पैगम्बर हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत हुसैन और उनके योद्धाओं की शहादत की याद में बुधवार को दसवीं का जुलूस निकाला गया। उसके बाद ताजियों को कर्बला में विसर्जन किया गया। शहर के अलग-अलग जगह से निकले जुलूस के दौरान युवाओं ने हैरत अंगेज कारनामे भी दिखाए। मोहर्रम की दसवीं तारीख को लेकर पुलिस की ओर से किए गए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किये गए। जुलूसों में युवाओं ने तलवार और लाठी से हैरत अंगेज कारनामे दिखाए। शहर में अलग-अलग जगह से जुलूस निकाले गए। शिया समाज के लोगों ने ईरानी इमामबाड़े से जुलूस निकाली जो चांटीडीह के रामायण चौक से निकलकर हरदेवलाल मंदिर गोल बाजार होते हुए मरीमाई कब्रिस्तान में समाप्त हुई।

Exit mobile version