
फैमिली कोर्ट परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला वकील ने अपनी ही क्लाइंट के साथ मारपीट कर दी। मामला कुटुंब न्यायालय से जुड़ा है, जहां फरियादी का केस चल रहा था। बताया जा रहा है कि वकील ने फीस लेने के बावजूद केस की पैरवी से इनकार कर दिया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी महिला ने अपनी क्लाइंट पर हाथ उठा दिया जिससे विवाद बढ़ गया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वकील ने सिर्फ क्लाइंट को ही नहीं, बल्कि उसके साथ मौजूद मां और भाई के साथ भी मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें वकील की आक्रामकता साफ नजर आ रही है। कोर्ट परिसर में हुए इस बवाल से अन्य वादकारियों और अधिवक्ताओं में भी अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों ने सिविल लाइन में शिकायत दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




