Site icon Grand Gumber News

पोल्ट्री मामले में केंद्रीय टीम का एक्शन जारी दफन स्थल का निरीक्षण, गांवों में स्वास्थ्य सर्वे तेज

बिलासपुर में शासकीय पोल्ट्री से जुड़े मामले में केंद्रीय टीम तीसरे दिन भी सक्रिय रही और हालात पर लगातार नजर बनाए रखी। टीम ने वेटनरी कॉलेज में बनाए गए दफन स्थल का निरीक्षण किया, जहां 1895 मुर्गियों को दफनाया गया था। अधिकारियों ने पूरे मामले की बारीकी से जांच की।इसके साथ ही देवनगर समेत आसपास के गांवों में स्वास्थ्य सर्वे भी किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह के संक्रमण या खतरे का समय रहते पता लगाया जा सके। सर्वे टीम घर-घर पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है।प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही चिकन और अंडों की बिक्री पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। फिलहाल स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने के संकेत मिल रहे हैं।

Exit mobile version