Site icon Grand Gumber News

पोस्ट ऑफिस धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, चांपा पुलिस ने आरोपी एजेंट को किया गिरफ्तार 200 खाताधारकों से 1 करोड़ से अधिक की ठगी, नकली सील व दस्तावेज जब्त

जांजगीर-चांपा जिले में पोस्ट ऑफिस धोखाधड़ी के मामले में चांपा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी एजेंट दीपक कुमार देवांगन (35), निवासी अमरैयापारा भोजपुर चांपा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर लगभग 200 खाताधारकों से मासिक किस्त के नाम पर 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लेकर खातों में जमा न करने, फर्जी एंट्री और नकली पोस्ट ऑफिस सील के जरिए धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, फर्जी सिम, बैंक खाते, 150 से अधिक पोस्ट ऑफिस खाते, नकली सील और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने रकम ऑनलाइन बेटिंग एप में हारने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version