Site icon Grand Gumber News

प्यार में मिले धोखे से दुखी छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

प्यार में मिले धोखे से दुखी छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दो पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने प्यार में असफल होने पर खुदकुशी की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांजगीर में रहने वाले खलीफ अहमद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वे बिलासपुर में ईदगाह चौक के पास किराए के मकान में रहकर कोचिंग करते थे। घटना वाले दिन मृतक के परिजन मृतक के मोबाइल पर काल कर रहे थे। कई बार प्रयास करने के बाद भी उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर स्वजन ने परिचित को उसके रूम में भेजा। परिचित ने रूम के अंदर झांककर देखा तो छात्र की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। कमरे की जांच के दौरान दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने प्रेम में असफल होने पर फांसी की बात लिखी है। इसके साथ ही एक युवती का नाम भी सुसाइड नोट में है। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। स्वजन से पूछताछ कर युवती के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version