Site icon Grand Gumber News

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर नगर निगम की पूर्व महापौर वाणी राव ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ गुरूवार को भाजपा का दामन थामा, कहा “छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वातावरण में घुटन महसूस कर रही थी”

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर नगर निगम की पूर्व महापौर वाणी राव ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ गुरूवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनका कहना है कि कांग्रेस में इंटर्नल डेमोक्रेसी बिलकुल भी नहीं है, पिछले पांच साल में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का जो वातावरण था, उसमें वे घुटन महसूस कर रही थीं।

वाणी राव ने भाजपा प्रवेश – करने के बाद जी न्यूज से चर्चा करते हुए बताया कि वे बहुत दिनों से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाना चाह रही थीं, इसके पीछे कई कारण रहे हैं। उनका कहना है पिछले पांच साल में कांग्रेस शासन के दौरान आपराधिक माहौल रहा हैं।श्रीमती वाणी राव सहित तकरीबन एक दर्जन कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। कांग्रेस में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए श्रीमती राव ने कहा कि मैं मोदी के काम और सनातनी के प्रति विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की हूं।

Exit mobile version