Site icon Grand Gumber News

प्रदेश के अग्निवीर में चयनित युवाओं का हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अग्निवीरों का सम्मान किया। उन्होंने आयोजित समारोह में अग्निवीरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनका उत्साह बढ़ाया। यहाँ पर भारत माता की जयकारों से हॉल गूंज उठा, जिसने अग्निवीरों के अंदर जोश भर दिया।

उपमुख्यमंत्री ने रोजगार पंजीयन के लिए मोबाइल एप और ई-रोजगार पोर्टल का भी उद्घाटन किया, जिससे अब कहीं से भी रोजगार कार्यालय की सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त होगा, साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार की सूचना भी मिलेगी।

Exit mobile version