33 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

प्रदेश भर में फेडरेशन का जंगी प्रदर्शन शासकीय विभागों के कर्मचारी हुए शामिल ,कर्मचारियों के लिए किए गए वादों को लागू करने की मांग आगे आंदोलन की धमकी…

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ कर्मचारी फैडरेशन संघ के द्वारा मोदी की गारंटी को लागू करने के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया गया प्रदेश स्तरीय इस धरने में बड़ी संख्या में सभी विभाग के कर्मचारी शामिल हुए जिन्होंने अपनी मांग को लेकर यहां आवास बुलंद की बिलासपुर में भी फेडरेशन का धरना आयोजित हुआ जहां फेडरेशन के अधिकारी और कर्मचारियों ने शासन से अपनी मांगों को पूर्ण करने का आवाहन किया बिलासपुर के नेहरू चौक में आयोजित इस प्रदर्शन में सभी विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने चुनाव के वक्त किए गए वादों से भाजपा सरकार को रूबरू कराया उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने वादा किया था कि 100 दिनों में वह कर्मचारियों की मांगों पर गौर कर उनकी समस्या का समाधान करेंगे लेकिन अब लगभग 600 दिन बीत चुके हैं और अभी तक इस दिशा में कोई भी पहल नहीं हुई है वहीं उन्होंने कहा कि 22 अगस्त को फेडरेशन द्वितीय चरण का प्रदर्शन कर रहा है अगर इसके बाद भी सरकार नहीं मानती है तो आने वाले दिनों में प्रशासनिक लॉकडाउन होगा जिसकी जिम्मेदार पूरी तरह से छत्तीसगढ़ की सरकार होगी उन्होंने कहा कि पहले भी शासकीय कर्मचारियों ने प्रशासनिक लॉकडाउन के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी थी लेकिन अब एक बार फिर से लगता है इस दिशा में पहल करनी होगी तभी कर्मचारियों को उनका हक मिल सकेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles