Site icon Grand Gumber News

प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 36 लाख से अधिक महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है।

प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 36 लाख से अधिक महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत, रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम भुइंयापानी के निवासी बिरहोर परिवार की 60 वर्षीय नान्हीबाई को गैस कनेक्शन मिला है।

इसके अलावा, कोरिया जिला, बैकुण्ठपुर निवासी 30 वर्षीय श्रीमती रामबाई, 55 वर्षीय श्रीमती मानकुंवर बाई, 25 वर्षीय श्रीमती दुर्गा, 35 वर्षीय फूलबासन बाई, 31 वर्षीय श्रीमती ऊषा बाई एवं अन्य को अब जंगल से लकड़ी इकट्ठा करने और चूल्हे के धुआं से होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिल रही है। इस योजना का लाभ वास्तव में समाज के निचले वर्गों तक पहुंच रहा है।

Exit mobile version