Site icon Grand Gumber News

प्रदेश में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2024 तक ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ मनाया गया जिसके अंतर्गत नगर सेना, एसडीआरएफ और फायर विभाग के 200 जवानों द्वारा रैली निकाली गई।

नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवायें तथा एसडीआरएफ मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2024 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन शहर में अग्नि सुरक्षा जन जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में नगर सेना, एसडीआरएफ और फायर विभाग के लगभग 200 जवान शामिल हुए। इसमें शामिल एक दर्जन दमकल वाहन भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। मुंगेली नाका चौक पर नगरसेना एसडीआरएफ के डीआईजी एसके ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को भ्रमण के लिए रवाना किया। रैली का नेतृत्व जिला अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ ने किया।

रैली बिलासपुर के मुख्य चौक चौराहे जैसे मुंगेली नाका, नेहरू चौक, देवकी नंदन चौक, गोल बाजार, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, मगर पारा, इंदु चौक, राजीव गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक, रिंग रोड, मंगला चौक से मुंगेली नाका चौक पर संपन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न अवसरों पर अग्नि दुर्घटना में बचाव का कार्य करते हुए शहीद अग्नि शमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। रैली के जरिए बिलासपुर की जनता को अग्नि से सावधान रहने, अग्नि से बचाव एवं अग्नि दुर्घटना में क्या करें एवं क्या नहीं करें के सम्बंध में जानकारी से अवगत कराया गया।

Exit mobile version