25.9 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार चार मामलों में धोखाधड़ी, जेवरात-नकदी सहित तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठगों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन और कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज चार अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और एक मोटरसाइकिल जप्त की है।पुलिस के अनुसार आरोपी प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि शीघ्र स्वीकृत कराने का लालच देते थे और देरी होने पर योजना निरस्त होने का डर दिखाकर पीड़ितों से अमानत के तौर पर नगद राशि या जेवरात ले लेते थे। इस तरह जानकी भट्ट, उषा साहू, अगमदास टंडन और शांति बाई यादव सहित कई लोगों से धोखाधड़ी की गई।जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें हर घटना में पैशन प्रो मोटरसाइकिल से दो आरोपी आते-जाते नजर आए। इसी आधार पर रामप्रसाद यादव और जितेन्द्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने ठगी की घटनाओं को स्वीकार किया। आरोपियों से ₹4,500 नकद और लगभग ₹2.56 लाख के सोने-चांदी के जेवरात जप्त किए गए।पूछताछ में खुलासा हुआ कि जप्त जेवरात गनियारी निवासी कन्हैया सोनी के पास गिरवी रखे गए थे, जिसे भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की ठगी से लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है और किसी भी योजना के नाम पर अमानत देने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles