27.9 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

प्रधानमंत्री करेंगे परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन ,हुआ रजिस्ट्रेशन, प्रधानमंत्री से संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हुआ रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग ‘परीक्षा पे चर्चा’ में शामिल होने के लिए अब तक करीब साढ़े चार करोड़ लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। परीक्षाओं से जुड़े प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है। शिक्षा मंत्रालय ने इस राष्ट्रीय संवाद में प्रधानमंत्री के साथ जुड़ने के लिए छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को आमंत्रित किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस संवाद में पढ़ाई, समय के सही उपयोग, एकाग्रता और सकारात्मक सोच जैसे विषयों पर चर्चा होगी। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार कक्षा 6 से कक्षा 12 के सभी विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही अभिभावक और शिक्षक भी इसमें भाग ले सकते हैं।मंत्रालय के मुताबिक रविवार 11 जनवरी तक 4 करोड़ 46 लाख 75,068 लोगों ने परीक्षा पे चर्चा का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। शिक्षा मंत्रालय ने देशभर के छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि वे परीक्षा पे चर्चा से जुड़ें और इस संवाद का हिस्सा बनें। रजिस्ट्रेशन करवाने वालों में सबसे अधिक संख्या छात्रों की है। पंजीकरण कराने वाले कुल व्यक्तियों में से 4 करोड़ 15 लाख 94,744 छात्र हैं। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले ये छात्र देश-दुनिया के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी हैं। वहीं 24 लाख 71 हजार 103 शिक्षकों ने भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनके अलावा अभी तक 6 लाख 9 हजार 221 अभिभावकों ने भी अपना पंजीकरण कराया है। शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि देश के करोड़ों छात्रों के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ एक बहुप्रतीक्षित संवाद कार्यक्रम है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles