Site icon Grand Gumber News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंगेली में आम सभा… मोदी बोले.. आदिवासियों, दलितों और पिछड़ा वर्ग का अपमान करने वाली कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंगेली में आम सभा… मोदी बोले.. आदिवासियों, दलितों और पिछड़ा वर्ग का अपमान करने वाली कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू…..

(G news desk)

छत्तीसगढ़ में होने वाले दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए अब कुछ दिन ही बचे है… ऐसे में प्रदेश के मुख्य राजनीतिक दल अपने अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटी हुई है… इसी के तहत… दिवाली के ठीक दूसरे दिन पी एम मोदी की एक चुनावी सभा बिलासपुर के पड़ोसी जिले मुंगेली में आयोजित की गई थी..
सभा में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला… उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की वादा खिलाफी से काफी ज्यादा नाराज है… जनता समझ चुकी है कि जो पार्टी अपने नेताओं से किए एग्रीमेंट को नजर अंदाज कर सकती है… तो उस पार्टी पर कौन भरोसा करेगा…
सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला… चुनावी मंच से सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी से लेकर आदिवासी समाज सबके साथ धोखा किया है… कांग्रेस पार्टी ने तो बाबा साहब अम्बेडकर तक का अपमान किया है…पी एम ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये वही कांग्रेस है जिसने कभी आदिवासी नेतृत्व को उबरने नही दिया… आगे पीएम ने कहा कि मैं उस जगह का सांसद हूं जहा के संत कबीर, और संत रविदास का दर्शन देश दुनिया तक पहुंचा है..
पीएम ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कुछ भी कर सकती है… दलितों और आदिवासियों का अपमान करने वाली पार्टी कांग्रेस ने देश के गरीबों के लिए कुछ भी नही किया…मोदी ने कहा कि देश की गरीब जनता को अगले पांच साल तक मुफ्त में चना और चांवल मिलता रहेगा ..अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने कहा प्रदेश में राशन कार्ड बनाने की आड़ में बीपी एल सूची में बड़ा घोटाला किया है…भाजपा की सरकार बनते ही कांग्रेस का ये फर्जीवाड़ा बंद किया जायेगा….
सबसे खास बात इस चुनावी सभा ये थी कि दिवाली के दूसरे दिन बुलाई गई इस बड़ी सभा में बहुत बड़ी संख्या में मोदी को सुनने के लिए भीड़ पहुंची थी… जाहिर है की चुनाव के अंतिम दिनों में बीजेपी का चुनावी प्रचार, रंग लाता हुआ दिखाई पड़ रहा है…

विनोद कुशवाहा
एडिटर
G news

Exit mobile version