Site icon Grand Gumber News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष अभियान,सिम्स दंत चिकित्सा विभाग में शिविर का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न सामाजिक और स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी कड़ी में सिम्स में स्वच्छ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस विशेष अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम 16 दिनों तक चलेगा और हर दिन अलग-अलग विभाग द्वारा निशुल्क जांच शिविर लगाए जाएंगे। शुक्रवार को आयोजन में दंत चिकित्सा विभाग ने विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में दांतों की जांच के साथ-साथ माउथ कैंसर से बचाव और उसके लक्षणों पर विस्तार से जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने लोगों को बताया कि समय रहते जांच और उपचार कराने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को पंपलेट भी वितरित किए गए। इनमें दांत से जुड़ी आम समस्याओं जैसे कैविटी, मसूड़ों की बीमारी और बदबू जैसी परेशानियों से बचाव और उनके समाधान संबंधी सुझाव दिए गए। इसके जरिए लोगों को नियमित जांच कराने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। सिम्स परिसर में चल रहे इस अभियान का लाभ बड़ी संख्या में मरीज उठा रहे हैं। लोग उत्साहपूर्वक जांच शिविरों में पहुंच रहे हैं और डॉक्टरों से परामर्श ले रहे हैं। इस दौरान विशेषज्ञों ने मरीजों को संतुलित आहार, स्वच्छ जीवनशैली और नियमित दंत जांच को स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताया।

Exit mobile version