Site icon Grand Gumber News

प्रधानमंत्री ने जारी की किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को मिले 498 करोड़ रुपये से अधिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की। इसके तहत देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में लगभग 18 हजार 650 करोड़ रुपये की राशि सीधे भेजी गई। वहीं छत्तीसगढ़ के 24 लाख 71 हजार किसानों के खातों में 498 करोड़ 83 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई।

रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से किसानों को हर वर्ष तीन किश्तों में छह हजार रुपये की सहायता दी जाती है, जिससे किसानों को खेती-किसानी में आर्थिक सहारा मिलता है।

Exit mobile version