13.1 C
Bilāspur
Monday, February 9, 2026
spot_img

प्रशासनिक विफलता पर एनसीपी का ज़मीनी एक्शन, प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास का स्पष्ट विज़न

कोरबा जिले के एनटीपीसी रोड की जर्जर स्थिति को लेकर नागरिकों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद जब संबंधित विभागों और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, तब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला महामंत्री श्री मोहम्मद इरशाद ने प्रशासनिक लापरवाही के विरुद्ध स्वयं पहल करते हुए जनहित में सड़क की मरम्मत करवाई।एनटीपीसी रोड की बदहाली आम जनता के लिए रोज़ाना दुर्घटनाओं का कारण बन रही थी। प्रशासन की उदासीनता और जिम्मेदार विभागों की चुप्पी ने यह साबित कर दिया कि जनता की सुरक्षा और सुविधा उनके एजेंडे में शामिल नहीं है। ऐसी स्थिति में एनसीपी ने जनता के साथ खड़े होकर यह संदेश दिया कि जनसेवा केवल कागज़ी घोषणाओं से नहीं, बल्कि ज़मीनी कार्रवाई से होती है।

इस अवसर पर एनसीपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीलेश बिस्वास ने स्पष्ट विज़न रखते हुए कहा कि“जब सरकार और प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं, तब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जनता की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेती है। हमारी राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए है।”प्रदेश अध्यक्ष श्री नीलेश बिस्वास ने यह भी दोहराया कि एनसीपी का लक्ष्य केवल समस्याओं को उजागर करना नहीं, बल्कि हर जिले, हर ब्लॉक और हर सड़क तक जवाबदेही तय करना है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन आगे भी जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी करता रहा, तो एनसीपी छत्तीसगढ़ पूरे प्रदेश में जनआंदोलन खड़ा करेगी।यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास के उस विज़न का हिस्सा है, जिसमें संगठन के हर कार्यकर्ता को जनता का प्रहरी बनकर काम करने का निर्देश दिया गया है। कोरबा में किया गया यह कार्य उसी जनसंघर्ष की मिसाल है।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ यह साफ़ कर देना चाहती है कि जनता की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का जवाब अब मैदान में उतरकर दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles