
तखतपुर पुलिस ने प्रहार अभियान के तहत ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मोढ़े चौक के पास दबिश देकर आरोपी दुर्गेश गायकवाड निवासी बड़े बाजार तखतपुर को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने नशीला पदार्थ अप्पू देवांगन निवासी देवांगन मोहल्ला तखतपुर से खरीदकर बेचने की बात बताई। इसके आधार पर पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से अप्पू देवांगन को भी गिरफ्तार किया और उसके पास से 2000 रुपये बिक्री रकम व मोबाइल जब्त किया।पुलिस के मुताबिक आरोपी दूसरे राज्य से ब्राउन शुगर लाकर यहां सप्लाई करते थे। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक दिलाराम मनहर, एसीसीयू टीम सहित पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।




