Site icon Grand Gumber News

प्रहार अभियान में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई कॉम्बिंग गश्त में 140 आरोपी गिरफ्तार, 5 हथियार सहित पकड़े गए

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिलेभर में प्रहार अभियान के तहत सघन कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, ग्रामीण एवं ACCU के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा तड़के कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।दिनांक 4–5 जनवरी की दरम्यानी रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित अभियान के दौरान कुल 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 30 स्थायी वारंटी, 69 गिरफ्तारी वारंटी, 23 फरार आरोपी तथा 6 निगरानी बदमाश शामिल हैं। सभी आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।कॉम्बिंग गश्त और चेकिंग के दौरान थाना तोरवा, सिविल लाइन, कोनी और चकरभाठा क्षेत्र से 5 आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से धारदार व चालू हथियार बरामद कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक से कार्रवाई की गई।इसके साथ ही 3 व 4 जनवरी को जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर आम नागरिकों से प्राप्त 248 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया, जिसमें 125 सादरी एवं 123 स्थानीय शिकायतें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ऐसे निरंतर अभियानों से जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और आम जनता का भरोसा और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

Exit mobile version